मनोरंजन
पहले किडनैप किडनैपिंग, फिर पेड़ से बांधकर लगाई आग; 3.5 महीने की प्रेग्नेंट थीं मनजीत कौर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

चंडीगढ़ की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनजीत कौर की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त को कथित तौर पर उनका अपहरण कर उन्हें पंजाब के मोरिंडा ले जाया गया। आरोप है कि वहां उन्हें पेड़ से बांधा गया, पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसी मनजीत का चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर में इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मामले की जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मनजीत कौर करीब साढ़े तीन महीने की गर्भवती थीं। इस जानकारी ने मामले की गंभीरता और बढ़ा दी है। पुलिस अब घटना के पीछे की पूरी वजह और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।






