राष्ट्रीय

पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्की रक्षा समझौते के निहितार्थ का आकलन कर रहा है भारत

भारत ने मंगलवार को कहा कि वह अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के दृष्टिकोण से हाल ही में हस्ताक्षरित पाकिस्तान-सऊदी अरब-तुर्किये रक्षा समझौते के निहितार्थ की जांच कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने द्विसाप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘जहां तक इस समझौते का सवाल है, हम भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के दृष्टिकोण से इसके निहितार्थों की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत पश्चिम एशिया संघर्ष के घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखे हुए है और इस बात पर जोर दिया कि नई दिल्ली अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन और पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ द्वारा हस्ताक्षरित समझौते में प्रावधान है कि तीनों देशों में से किसी एक के खिलाफ सशस्त्र हमले को सभी के खिलाफ हमले के रूप में माना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button