बिहारराज्य

पिता मजदूर, बेटे ने Candy Crush में रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड; बिहार के लाल को International Book of Records ने दिया सम्मान

दिघवारा के शुभम कुमार ने मशहूर मोबाइल गेम कैंडी क्रश सागा में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिस तक पहुंचना आम खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं है। इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किशोरों की श्रेणी में उन्हें ‘Highest Level Achieved in Candy Crush Saga’ के खिताब से सम्मानित किया है।

22,222वें लेवल तक पहुंचकर कमाल

शुभम ने कैंडी क्रश सागा में एक के बाद एक स्तर पार करते हुए 22,222वें लेवल तक का सफर पूरा किया। यह उपलब्धि 5 जुलाई 2026 को दर्ज की गई। इसके बाद इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से शुभम को प्रमाणपत्र और मेडल प्रदान किया गया।

दिघवारा के हेमतपुर गांव के रहने वाले हैं शुभम

शुभम कुमार दिघवारा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित हेमतपुर गांव के रहने वाले हैं। वह देवनाथ महतो के पुत्र हैं। तीन भाइयों में शुभम दूसरे नंबर पर हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे दिघवारा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मजदूरी करते हैं पिता, बेटे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

शुभम के पिता देवनाथ महतो मजदूरी करते हैं। सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई करते हुए शुभम ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में वह राजकीय अभियंत्रण कॉलेज, सिवान में कंप्यूटर साइंस ब्रांच के फाइनल ईयर के छात्र हैं।

ऐसे बढ़ती जाती है Candy Crush की चुनौती

कैंडी क्रश सागा में खिलाड़ी अलग-अलग रंग की कैंडी को मिलाकर हर लेवल का लक्ष्य पूरा करते हैं। जैसे-जैसे खिलाड़ी आगे बढ़ता है, गेम की चुनौतियां भी कठिन होती जाती हैं। ऐसे में 22,222वें स्तर तक पहुंचना शुभम की लंबी गेमिंग यात्रा को दिखाता है।

उपलब्धि पर विधायक ने दी शुभकामना

शुभम की उपलब्धि से बिहार, सारण और दिघवारा का नाम रोशन होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। विधायक विनय कुमार सिंह ने भी शुभम कुमार की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button