खेल

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान फैंस को फ्री एंट्री

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत के खिलाफ गॉल में 15 अगस्त से शुरू हो रही श्रीलंका की आगामी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान क्रिकेट प्रशंसकों को मुफ्त प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) यह घोषणा करना चाहता है कि श्रीलंका और भारत के बीच आगामी टेस्ट सीरीज में सार्वजनिक प्रवेश नि:शुल्क होगा जिससे क्रिकेट प्रशंसकों को विश्व स्तरीय टेस्ट क्रिकेट देखने का शानदार मौका मिलेगा।पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा जबकि दूसरा मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के एसएससी में होगा।

बयान में कहा गया है, ‘श्रीलंका क्रिकेट देश भर के क्रिकेट प्रेमियों, युवा क्रिकेटरों, परिवारों और खेल प्रशंसकों को इस पहल का लाभ उठाने और श्रीलंका और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के उत्साह का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button