अंतर्राष्ट्रीय

मच्छार की सूझबूझ ने टाल दी बड़ी अनहोनी… फ्लाईदुबई विमान के पीछे भेजे गए लड़ाकू विमान, इजराइली राजदूत ने बताई पूरी कहानी

Flydubai Flight Incident : भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने बृहस्पतिवार को कहा कि तेल अवीव जा रहे ‘फ्लाईदुबई’ के विमान से मिले आपात संकेतों के बाद लड़ाकू विमानों को हवा में भेजा गया था, हालांकि विमान के सुरक्षित उतर जाने के कारण उन्हें कार्रवाई नहीं करनी पड़ी। बुधवार को मच्छार ने ‘फ्लाईदुबई’ की इजराइल जा रही उड़ान को अपने सह-पायलट द्वारा कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम कर दिया था। उनके इस साहस भरे कदम की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत विभिन्न वर्गों ने व्यापक सराहना की है।

इजराइल के राजदूत ने यहां ‘पीटीआई वीडियो’ सेवा के साथ बातचीत में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की भी सराहना की और कहा कि हमले के बावजूद उनकी ”सूझबूझ, साहस और दृढ़ संकल्प” की बदौलत वह कॉकपिट का दरवाजा खोलने और मदद मांगने में सफल रहे। राजदूत ने कहा कि विमान में तीन इजराइली यात्री सवार थे, जो कॉकपिट के दरवाजे तक पहुंचे, सबसे पहले हमलावर को काबू में किया और घायल कैप्टन की देखभाल के लिए एक डॉक्टर को भी बुलाया।

अजार ने कहा, ”इसके अलावा, विमान में दो अन्य पायलट भी थे… इजराइली यात्रियों के कॉकपिट में प्रवेश करने के कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने विमान का नियंत्रण संभाल लिया और उसे सुरक्षित उड़ाते हुए सऊदी अरब में उतार दिया।” राजदूत ने कहा, ”इजराइल में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, संसद के अध्यक्ष और पूरा इजराइली समाज भारतीय कैप्टन के किए गए काम के लिए प्रशंसा कर रहा है। उन्होंने बहुत से लोगों की जान बचाई।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button