राष्ट्रीय

मलेशिया से बंबीहा गैंग के तीन वांछित गुर्गे डिपोर्ट, IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने विदेश में छिपे अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेशिया से देविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े तीन वांछित आरोपियों को डिपोर्ट कराने में सफलता हासिल की है। पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग की ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्स्ट्राडिशन सेल (OFTEC) ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से यह कार्रवाई की।

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलेशिया से डिपोर्ट किए गए तीन आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस बहिबल, अजॉय सिंह और पवनदीप सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पंजाब में कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, रंगदारी, विस्फोटक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपियों पर लुधियाना में हैंड ग्रेनेड धमाका करने की साजिश में शामिल होने का भी आरोप है। इस मामले के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने की बात सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button