
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में चुनाव आयोग के कार्यकाल पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सचिवालय थाने के गेट के पास रोक दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक कार्रवाई का सामना किया।

पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा रखते हुए प्रदर्शनकारियों को थाने के समीप ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया, जिससे कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ सके और वहीं पर अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। इस दौरान वाटर कैनन का पानी खत्म हो गया लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं हटे।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।









