उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाने वाले आपत्तिजनक वीडियो के मामले में सपा के पूर्व विधायक के भाई गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई को बुधवार को सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाते हुए एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने कहा कि आदित्यनाथ को निशाना बनाते हुए एक आपत्तिजनक वीडियो साधु पासवान के एक अकाउंट से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था।

उन्होंने बताया कि वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने देहात कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है।

एएसपी ने बताया कि पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पांडे ने कहा कि इस तरह की सामग्री सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती है और चेतावनी दी कि सांप्रदायिक कलह या जाति आधारित घृणा को भड़काने वाली आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम लगातार इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखती है। उन्होंने लोगों से आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड या साझा करने से बचने की भी अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button