मनोरंजन
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बांग्ला फिल्म निर्माता राजा सेन का 71 साल की उम्र में निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘दामू’ के लिए पहचाने जाने वाले बंगाली फिल्म निर्माता राजा सेन का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया।राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘दामू’ के लिए पहचाने जाने वाले बंगाली फिल्म निर्माता राजा सेन का लंबी बीमारी के बाद रविवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया।
अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि सेन के फेफड़े, हृदय और गुर्दे से जुड़ी जटिलताओं के बाद पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी।उन्होंने कहा, ”उन्हें कई जटिलताएं थीं और इलाज के बावजूद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
फिल्म निर्माता के निधन से बंगाली फिल्म और टेलीविजन उद्योग पर शोक छा गया है, जिसमें उन्होंने कई दशकों तक काम किया था।









