बिहारराज्य

वामन द्वादशी मेला और CM सम्राट चौधरी का दौरा, बक्सर में ट्रैफिक प्लान लागू; इन 3 मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

जिले में 22 और 23 सितंबर को आयोजित होने वाले वामन द्वादशी मेले तथा 23 सितंबर को CM के प्रस्तावित बक्सर भ्रमण को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है।

जारी यातायात योजना के तहत शहर में जाम की स्थिति से निपटने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की आवाजाही सुगम करने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।

नई यातायात व्यवस्था के अनुसार 22 सितंबर की रात आठ बजे से 23 सितंबर की रात 10 बजे तक बक्सर शहर की सीमा में सभी प्रकार के भारी और बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वहीं, 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण अथवा आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिबंधित अवधि में चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, आटो रिक्शा और मोटरसाइकिलों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

आयोजन के दौरान शहर में आने वाले वाहनों के व्यवस्थित ठहराव के लिए प्रशासन ने अलग-अलग पार्किंग स्थल भी तय किए हैं।

चार पहिया वाहनों का प्रयोग कम करने की अपील

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रोगी वाहन, एंबुलेंस और अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों पर नो-एंट्री लागू नहीं होगी। ऐसे वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा।

रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए अपने साथ वैध रेलवे टिकट लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है।

बक्सर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहनों का प्रयोग करने से बचें और यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन की व्यवस्था में सहयोग करें।

मुख्य वर्जित एवं प्रतिबंधित मार्ग

  • आइटीआइ मोड़–मठिया मोड़–हवाई अड्डा मोड़–सेंट्रल जेल मोड़–ठोरा पुल–दानी कुटिया मोड़
  • आइटीआइ मोड़–डीएवी मोड़–ज्योति चौक–बस स्टैंड–सिंडिकेट मोड़–गोलंबर
  • गोलंबर–अहिरौली–कथकौली मोड़–चुरामनपुर–पड़री मोड़

वैकल्पिक एवं डायवर्टेड मार्ग

मार्ग-1: गोलंबर–सारीमपुर पुल–मठिया पुल–मुनिम चौक–जमुना चौक–ठठेरी बाजार–पुलिस चौकी

मार्ग-2: पुलिस चौकी–रामरेखा घाट–पीपी रोड–मुनिम चौक

मार्ग-3: पुलिस चौकी–नाथ बाबा पुल–जेल मोड़–सुमेश्वर नाथ मंदिर–वामन देव मंदिर–सिपाही घाट–तीन मोहानी घाट

मार्ग-4: पुलिस चौकी–ज्योति चौक–आंबेडकर चौक–रेलवे स्टेशन–इटाढ़ी गुमटी

ये होंगे निर्धारित पार्किंग स्थल

  • किला मैदान: सभी प्रकार के ट्रैक्टर, पिकअप, छोटे और बड़े वाहनों के लिए।
  • बाजार समिति परिसर: सभी प्रकार के ट्रैक्टर, पिकअप, छोटे और बड़े वाहनों के लिए।
  • सिपाही घाट: छोटे वाहनों और मोटरसाइकिलों के लिए।
  • रेलवे स्टेशन के पास (मालगोदाम के सामने): मोटरसाइकिल, आटो और चार पहिया वाहनों के लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button