मनोरंजन
शादी के पांच महीने बाद बादशाह और ईशा रिखी ने अलग होने का ऐलान किया

रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी ने शादी के करीब पांच महीने बाद अलग होने की घोषणा की है। दोनों ने सोमवार रात अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयान साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।
दोनों ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें या अनुमान न लगाने की अपील की। बादशाह ने कहा कि इस मामले में यह उनका एकमात्र बयान होगा।









