बिहारराज्य

‘सरेंडर करके हम घर चले आएंगे’, अनंत सिंह का सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहला रिएक्शन

दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद किए जाने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह रिएक्शन सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश पर उन्होंने कहा, “हां, मैं सरेंडर कर दूंगा। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। अदालत जब और जहां भी कहेगी, मैं सरेंडर कर दूंगा…”

अनंत सिंह ने कहा,” 1 दिसंबर को जहां सरेंडर करना होगा मैं कर दूंगा। कोर्ट के अलावा हम कहीं नहीं जाएंगे। कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसका पालन करेंगे। साथ उन्होंने कहा कि न्यायालय के ऊपर हमें भरोसा है। वहीं से फिर बेल मिल जाएगी और हम घर चले आएंगे।”

नीतीश कुमार काफी से दिन गड़बड़

वहीं जब अनंत सिंह से पूछा गया कि जदयू में रहते हुए उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं लेकिन पार्टी से निकलते ही उनके ऊपर कार्रवाई शुरू हो गई तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ” पार्टी में नीतीश कुमार जब तक सही थे तब तक कुछ नहीं लेकिन नीतीश कुमार काफी से दिन गड़बड़ हैं।”

इसके साथ ही उन्होंने नीरज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ” पार्टी में नीरज का सबकुछ चल रहा है और उनके गुट द्वारा ही पार्टी से निकाल दिया गया। हम कभी किसी के पीछे गए नहीं किसी की दलाली किए नहीं। मेरा मालिक जनता है। हम जनता का सेवा करते रहते हैं। किसी के आगे पीछे करने का काम नहीं किए। “

बता दें कि अक्टूबर 2025 में बिहार विधानसभा के प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को जमानत दी थी। जिसे आज सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button