अंतर्राष्ट्रीय

सीमा वार्ता से पहले एनएसए डोभाल ने चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की और सीमावर्ती क्षेत्रों में ‘शांति और अमन-चैन’ को मजबूत करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

यह बैठक 25वें दौर की सीमा वार्ता से पहले हुई है जो डोभाल विशेष प्रतिनिधि के रूप में मंगलवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ करेंगे।

चीन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डोभाल और हान के बीच बैठक के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता को मजबूत करने और आर्थिक, राजनीतिक और बहुपक्षीय मंचों पर द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button