मनोरंजन
सुप्रीम कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी’ से जुड़ी याचिकाओं का निपटारा किया, कानूनी सवाल खुले छोड़ दिए

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 2023 की विवादास्पद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से संबंधित याचिकाओं पर कार्यवाही बंद कर दी, जबकि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा फिल्मों के प्रमाणन को चुनौती देने से संबंधित कानून के सवाल को खुला छोड़ दिया।
भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने शुक्रवार को उन दर्जनों मामलों का निपटारा किया जो या तो कोविड-19 अवधि के दौरान दायर किए गए थे या समय बीतने के कारण निष्फल हो गए थे।
‘द केरल स्टोरी’ के सीबीएफसी के प्रमाणपत्र को रद्द करने की मांग करने वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा कि याचिकाएं निरर्थक हो गई हैं।









