अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में CIA हिसार की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पार्टी पर फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

हिसार के अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग की वारदात में CIA हिसार ने आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की तलाश के दौरान सतरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस टीम और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को रोकने का प्रयास किए जाने पर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने अपनी सुरक्षा एवं बचाव में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दो आरोपियों को फायर आर्म्स से चोटें आई हैं। दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है।
घायल आरोपियों की पहचान. राहुल उर्फ मुखिया पुत्र गंगाराम, निवासी बराह, बिहार व अंकित पुत्र दलीप निवासी न्यू मॉडल टाउन हिसार के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने शिव कुमार पुत्र गंगाराम, निवासी बराह, बिहार को भी राउंड अप किया है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।









