राष्ट्रीय
केतन अग्रवाल हत्याकांड: ‘प्रेमी’ चेतन चौधरी का दोस्त साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार मामले में तीसरी गिरफ्तारी

पुणे के लोहागढ़ किले में इस साल जून में सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया व्यक्ति रितेश हांगे, पीड़ित अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल के कथित प्रेमी चेतन चौधरी का दोस्त है।
चौधरी और गोयल के बाद इस मामले में गिरफ्तार होने वाले हांगे तीसरे व्यक्ति हैं।पुलिस के अनुसार, गोयल (20) और चौधरी (22) ने 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले में अग्रवाल को कथित तौर पर एक चट्टान से धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा, ‘जांच के दौरान यह पता चला कि केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश में रितेश शामिल था।









