
टकपूरा/फरीदकोट/जैतो, 26 दिसंबर:
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवा ने कोटकपूरा हलके के गांव मोरांवाली से आज सुबह अमृतसर की तीर्थ यात्रा के लिए 45 श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को पवित्र स्थलों के दर्शन कराना अत्यंत सराहनीय पहल है। इस मौके पर उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुखमय तथा सुरक्षित यात्रा की कामना की।
सरदार संधवा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण लोक-कल्याण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं को अमृतसर समेत अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जा रहे हैं।
-
अमृतसर: अवैध खनन से रावी नदी का तलाव
September 21, 2026
इसी श्रृंखला में एम.एल.ए. सरदार गुदित सेखो की धर्मपत्नी मैडम बेअंत कौर ने गांव मुमारा, फरीदकोट से आज अमृतसर तीर्थ यात्रा के लिए 42 श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैडम बेअंत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के नेतृत्व में, हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर उनके साथ चेयरमैन मार्किट कमेटी, रमनदीप सिंह मुमारा भी मौजूद थे।
इसी तरह पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जैतो से बी.डी.पी.ओ. इकबाल सिंह संधू ने अमृतसर तीर्थ यात्रा के लिए 44 श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ. विकास शर्मा, सरपंच सरबजीत सिंह मोरांवाली, सरपंच अभे सिंह ढिल्लों चंदबाजा, बलजीत सिंह बब्बू, राजदीप सिंह, सरपंच जस्स कौर (गांव मुमारा), हरजीत सिंह सरपंच चन्निया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।









