राष्ट्रीय
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम कटा, ‘राजनीतिक बदले’ का लगाया आरोप

चुनाव आयोग की ओर से पंजाब में कराई जा रही मतदाता सूचियों की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम नहीं है। आयोग की 13 अगस्त 2026 को जारी ड्राफ्ट सूची में उनका नाम ‘अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट’ (ASDD) सूची में शामिल किया गया है और उनके नाम के आगे ‘स्थायी रूप से स्थानांतरित’ (Permanently Shifted) दर्ज है।
राघव चड्ढा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि वह पंजाब से मौजूदा राज्यसभा सांसद हैं और उनका वोटर आईडी मोहाली में पंजीकृत है। इसके बावजूद उन्हें ड्राफ्ट मतदाता सूची में ‘शिफ्टेड’ बताया गया है।









