बिहारबिहारराज्य

तिरुपति शुगर्स मिल के सर्वर पर साइबर अटैक, 100 करोड़ के नुकसान का दावा

बिहर के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में स्थित तिरुपति शुगर्स मिल पर साइबर हमला होने का मामला सामने आया है। मिल के मुख्य सर्वर और SAP सिस्टम को अज्ञात साइबर हैकरों ने कथित तौर पर हैक कर लिया। इस घटना के बाद मिल प्रबंधन ने अज्ञात हैकरों के खिलाफ बगहा साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

तिरुपति शुगर्स मिल पर साइबर अटैक

मिल प्रबंधन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 18 से 20 अगस्त के बीच साइबर हमला हुआ। इस दौरान हैकरों ने मिल के सर्वर और SAP सिस्टम में सेंध लगाकर महत्वपूर्ण डाटा को नुकसान पहुंचाया। प्रबंधन का दावा है कि इस साइबर हमले से मिल को करीब 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा करीब एक करोड़ रुपये के गोपनीय डाटा के चोरी होने की भी आशंका जताई गई है।

मिल का काम-काज हुआ प्रभावित

साइबर हमले का असर मिल के रोजमर्रा के कामकाज पर भी पड़ा है। सर्वर और सॉफ्टवेयर सिस्टम प्रभावित होने के कारण चीनी की बिक्री, बिलिंग, स्टॉक और डिस्पैच से जुड़े काम में परेशानी आ रही है। मिल के सर्वर में किसानों के गन्ने के भुगतान से संबंधित जानकारी के साथ-साथ मिल के लेखा-जोखा और अन्य महत्वपूर्ण कारोबारी डाटा भी मौजूद था। ऐसे में सर्वर के प्रभावित होने से मिल के कामकाज पर गंभीर असर पड़ा है।

रैनसमवेयर अटैक होने की आशंका

इस घटना के बाद सूत्रों के हवाले से मिल के सर्वर पर रैनसमवेयर अटैक होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साइबर जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमला किस तरह किया गया और इसमें कितना डाटा प्रभावित या चोरी हुआ।

साइबर पुलिस जांच में जुटी

केन महाप्रबंधक बीएन त्रिपाठी ने बताया कि सॉफ्टवेयर हैक होने की जानकारी मिलने के बाद साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही साइबर हमले की वास्तविक प्रकृति और इससे हुए नुकसान की सही जानकारी सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button