बिहारराज्य

पटना में आज से बंद रहेगा मसौढ़ी मोड़-जीरो माइल रोड, 45 दिन तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट; देखें नया रास्ता

 राजधानी के मसौढ़ी मोड़ से जीरो माइल तक सड़क निर्माण का काम मंगलवार से शुरू होने जा रहा है।

निर्माण कार्य को देखते हुए यात्रियों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की ट्रैफिक समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए मसौढ़ी मोड़-जीरो माइल मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने रूट में बड़े बदलाव किए हैं।

 निर्माण कार्य के कारण मार्ग को किया गया है बंद

दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी के वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं। यदि आपको पश्चिम दिशा की ओर जाना है, तो मसौढ़ी मोड़ से लगभग एक किलोमीटर आगे विजयनगर के पास बने यू-टर्न का इस्तेमाल करना होगा।

वहां से यू-टर्न लेकर सीधे गांधी सेतु के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर, बायपास की तरफ से आने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए जीरो माइल फ्लाईओवर के ऊपर से गुजारने की व्यवस्था की गई है, जिससे नीचे की सड़क पर गाड़ियों का दबाव न बढ़े।

निर्माण अवधि में बढ़ेगी परेशानी

इस महत्वपूर्ण मार्ग के बंद होने से अगले डेढ़ महीने तक स्थानीय लोगों, दुकानदारों और रोजमर्रा के यात्रियों को काफी फजीहत झेलनी पड़ेगी। वहीं इस मार्ग खुले दुकानदारों को भी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

व्यस्त समय में विजयनगर यू-टर्न और फ्लाईओवर के आसपास गाड़ियों का दबाव बढ़ने से सफर में थोड़ा अधिक समय लगने की आशंका है।

हालांकि, निर्माण एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि कार्य को तय समय यानी 45 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा, ताकि लोगों को ज्यादा दिनों तक दुश्वारियां न उठानी पड़ें।

वहीं इस सड़क के नए सिरे से बन जाने के बाद इस इलाके में सालों से लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम से स्थायी मुक्ति मिलेगी। बेहतर सड़क सतह होने से वाहनों की आवाजाही रफ्तार पकड़ेगी। इसके अलावा, स्थानीय कारोबारियों को धूल-मिट्टी से निजात मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button