खेल

पडिक्कल की 44 रन की पारी, क्रीज पर डटे पंत ; श्रीलंका के खिलाफ भारत की बढ़त 294 रन

देवदत्त पडिक्कल अर्धशतक से चूक गए लेकिन उनकी 44 रन की परी की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन मंगलवार को यहां लंच तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 116 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली में 462 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका 284 रन ही बना पाया था। इस तरह से पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल करने वाले भारत की कुल बढ़त 294 रन हो गई है।

लंच के समय ऋषभ पंत 21 और ध्रुव जुरेल पांच रन पर खेल रहे थे। भारत ने सुबह अपनी दूसरी पारी शुरू की तथा पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल (00), केएल राहुल (35), कप्तान शुभमन गिल (आठ) और पडिक्कल (44) के विकेट गंवाए। श्रीलंका की तरफ से प्रभात जयसूर्या ने दो जबकि असिथा फर्नांडो और केशारा नुवांता ने एक एक विकेट लिया है। पहली पारी में 167 रन बनाने वाले पडिक्कल एक बार फिर शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन वह पहले सत्र के आखिरी क्षणों में आउट हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button