राष्ट्रीय
पालघर में मरी छिपकली का बर्थडे केक खाने के बाद 11 लोग अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बर्थडे केक खाने के बाद संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें सात बच्चे भी शामिल हैं।स्थानीय अधिकारियों और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नालासोपारा स्थित एक बेकरी की जांच शुरू कर दी है, जहां से शनिवार को एक महिला के जन्मदिन के लिए केक ऑर्डर किया गया था।
उन्होंने बताया कि यह घटना नालासोपारा पूर्व के ताकीपाड़ा इलाके में एक इमारत की है।अधिकारी ने बताया कि जन्मदिन का केक खाने के तुरंत बाद चार महिलाओं और सात बच्चों सहित 11 लोगों ने सीने में जलन, पेट में तेज दर्द और उल्टी की शिकायत की।
पीड़ितों को आपातकालीन देखभाल के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।









