अंतर्राष्ट्रीय
प्रस्तावित एच1-बी शुल्क से विदेशों में उच्च मूल्य वाली अमेरिकी नौकरियां बढ़ सकती हैं: भारतीय-अमेरिकी समूह

भारतीय मूल के एक अमेरिकी समूह ने एच1-बी कार्य वीजा के लिए प्रस्तावित 1,03,265 डॉलर की अतिरिक्त फीस पर चिंता जताते हुए कहा है कि इस कदम से अमेरिकी नौकरियां विदेशों में बढ़ेंगी।
फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस) ने कहा कि एक असाधारण शुल्क वैध नियुक्ति को आर्थिक रूप से अव्यावहारिक बना सकता है और अनजाने में कंपनियों को विदेशों में उच्च मूल्य वाली नौकरियां देने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।









