अंतर्राष्ट्रीय
फ्रांस में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत

फ्रांस के सशस्त्र बल मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि फ्रांस के उत्तर-पूर्व में मंगलवार शाम को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया।
मंत्रालय ने बताया कि फ्रांस की वायुसेना का एक मिराज 2000डी मेउर्थ-एट-मोसेले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो लोग सवार थे।
बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।









