उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा के सहयोगी संजय निषाद ने सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे से की मुलाकात, क्या चुनाव से पहले बदल देंगे पाला?

यूपी की राजनीति में मंत्री और चर्चित नेता डॉ. संजय निषाद की सपा नेता एवं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. दोनों नेताओं की मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब संजय निषाद के चुनाव से पहले पाला बदलने को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, इस मुलाकात को फिलहाल शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने तलाशे जाने लगे हैं. खास बात यह भी है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दो दिन पहले ही माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात की थी.

संजय निषाद के बयानों से बढ़ा सियासी सस्पेंस

डॉ. संजय निषाद को लेकर पाला बदलने की चर्चाएं नई नहीं हैं. वह कई मौकों पर इशारों-इशारों में अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने कहा है कि ‘अगर उन्हें सम्मान नहीं मिला तो उनके लिए और भी दरवाजे खुले हुए हैं.’ उनके इन्हीं बयानों के बीच अब सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात ने चर्चाओं को और हवा दे दी है.

तबीयत पूछने की मुलाकात या सियासी संकेत?

माता प्रसाद पांडेय की तबीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से संजय निषाद की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है. हालांकि, संजय निषाद को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच इस मुलाकात को लेकर अटकलें फिर तेज हो गई हैं. फिलहाल दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर कोई राजनीतिक घोषणा या स्पष्ट संकेत सामने नहीं आया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button