खेल
भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज के बारे में बीसीसीआई के साथ चर्चा जारी : तमीम

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला के पूरा होने की उम्मीद नहीं छोड़ी है और कहा कि दोनों देश अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद विंडो की तलाश कर रहे हैं।
यूट्यूब चैनल ‘नॉट आउट नॉर्मन’ से बातचीत में बीसीबी प्रमुख ने स्वीकार किया कि तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच सितंबर में नहीं होंगे जैसा कि पहले योजना बनाई गई थी। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी।
तमीम ने कहा, ‘यह (भारत के खिलाफ श्रृंखला) नहीं होगा, इस पर अभी फैसला नहीं किया गया है।









