मनोरंजन

मैं हमेशा कहती हूं कि अगर रोना है तो तुम रो सकते हो… बेटों को करीना देती हैं ये खास सीख, हर पेरेंट्स को समझना जरूरी

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक सोच के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘Daayra’ के ट्रेलर लॉन्च पर करीना ने पुरुषों और लड़कों के भावनात्मक पक्ष को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील होना सिर्फ महिलाओं की पहचान नहीं है। लड़कों और पुरुषों को भी अपनी भावनाएं जाहिर करने और जरूरत पड़ने पर रोने में झिझकना नहीं चाहिए।

करीना ने कहा कि समाज में अक्सर यह सोच रहती है कि लड़कियां ज्यादा संवेदनशील होती हैं, लेकिन यह धारणा सही नहीं है। उनके मुताबिक आज के लड़कों को भी अपनी भावनाओं को स्वीकार करने और उन्हें खुलकर व्यक्त करने का अधिकार होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button