बिहारराज्य

मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर हादसा, खड़े ट्रक में बाइक टकराई, देवर-भाभी की मौत, दो घायल

ससुराल जाने के लिए घर से निकले परिवार की खुशियां रास्ते में ही मातम में बदल गईं। एक ही बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी, उनकी तीन वर्षीय बेटी और चचेरा देवर जा रहे थे।

इसी दौरान मोतिहारी-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइपास के निकट बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई, जबकि महिला के पति और तीन वर्षीय बेटी घायल हो गए।

खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक

मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र के जसौली काटा निवासी पूनम देवी (35), पत्नी रविंद्र राम और उनके चचेरे देवर जय प्रकाश राम (25), पिता सुरेश राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

accident in motihari

पति और तीन साल की बेटी घायल

हादसे में पूनम देवी के पति रविंद्र राम और उनकी तीन वर्षीय बेटी अंशिका कुमारी घायल हो गईं। दोनों का इलाज स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। परिवार के चारों सदस्य एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव जसौली काटा से पीपराकोठी थाना क्षेत्र के सीताकुंड स्थित ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान बाइपास के निकट हादसा हो गया।

स्वजन में मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही महिला के मायके के लोग मौके पर पहुंच गए। देवर-भाभी की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घायल पति और बच्ची के उपचार को लेकर भी स्वजन चिंतित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button