अंतर्राष्ट्रीय

मोदी ने पुतिन से की युक्रेन युद्ध खत्म करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस-यूक्रेन संघर्ष को तुरंत खत्म करने की अपील करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि वह अंतहीन युद्ध को समाप्त करने की ओर बढ़ें तथा इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान मानवता की साझा प्राथमिकता है। किर्गिस्तान की राजधानी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन के साथ हुई बैठक में मोदी ने कहा कि युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है और महात्मा गांधी एवं गौतम बुद्ध की धरती भारत शांति की दिशा में किये जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है तथा आगे भी करता रहेगा। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और उर्वरक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में जारी सहयोग पर भी विस्तार से चर्चा की। मोदी ने बैठक में कहा, ‘हम यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। जब हम पहले मिले थे, तो आपने मुझे इस मामले के सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। जैसा कि आप जानते हैं, भारत शांति की दिशा में किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा।’मोदी ने कहा, गांधी और बुद्ध की धरती का एक ही संदेश है- शांति का रास्ता। यह वार्ता पुतिन के सालाना ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आने से एक हफ्ते से भी कुछ समय पहले हुई। मोदी ने पुतिन द्वारा पिछले साल की गई नयी दिल्ली की यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखना हमारा साझा दृष्टिकोण रहा है और भविष्य में भी यही हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत बना रहेगा।’ पुतिन ने कहा कि विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के आधार पर रूस-भारत संबंधों में गति आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button