शिक्षकों के 1.5 लाख रिक्त पदों को लेकर गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग में लगभग 1.5 लाख रिक्त पदों को लेकर बुधवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह “बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है”।
गहलोत ने एक बयान में कहा कि विभाग में रिक्त पदों की संख्या बढ़कर लगभग 1.5 लाख हो गई है। उन्होंने कहा, ”भाजपा ने अपने 2023 के घोषणापत्र में एक साल के भीतर शिक्षा विभाग में सभी रिक्तियों को भरने का वादा किया था। ढाई साल से अधिक समय बीत चुका है और रिक्तियों की संख्या बढ़कर लगभग 1.5 लाख हो गई है।
उन्होंने दावा किया कि राज्य में व्याख्याताओं के 51,073, वरिष्ठ शिक्षकों के 24,384 और प्रधानाचार्यों के 15,921 पद रिक्त हैं।गहलोत ने आरोप लगाया, ”एक शिक्षक दो से तीन कक्षाएं संभाल रहा है, विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है।









