राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र : एक दिन में चार कानून पास, आज 10 और पर लगेगी मुहर

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को चार विधेयक पारित किए गए और 10 अन्य विधेयक सदन पटल पर रखे गए, जिन्हें सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को पारित किया जाना प्रस्तावित है। इनमें निजी विश्वविद्यालय, पंचायतीराज, शामलात भूमि, स्थानीय लेखा-परीक्षा, महिला आयोग, जीएसटी और कारोबार का अधिकार जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े विधेयक शामिल हैं।

सोमवार को हरियाणा न्यायालय (संशोधन) विधेयक-2026, हरियाणा नगरपालिका (संशोधन) विधेयक-2026, हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक-2026 और हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम पूजास्थल विधेयक-2026 पारित किए गए। इनमें स्थानीय निकायों से जुड़े दो अलग कानूनों में संशोधन के साथ न्यायालय संबंधी प्रावधानों में बदलाव और चुलकाना धाम पूजास्थल से संबंधित विशेष कानून शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button