खेल

अर्जुन पुरस्कार: दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद समेत 17 खिलाड़ियों को खेल सम्मान के लिए चुना गया

विश्व कप विजेता शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, उच्च कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद उन 17 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें मंगलवार को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया।

खेल मंत्रालय ने हालांकि इस साल मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं दिया है।

अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकन सूची में ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती, गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ीदार तृसा जॉली, ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मुक्केबाज नरेंद्र और युवा बधिर राइफल निशानेबाज धनुष श्रीकांत भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button