खेल

कभी डेब्यू में बनाए थे सिर्फ 12 रन, आज क्रिकेट के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स में विराट का नाम

18 अगस्त 2008 का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में खास बन गया था। इसी दिन युवा विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में उन्होंने 12 रन बनाए, लेकिन शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि यही खिलाड़ी आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानियों में से एक लिखेगा। 2008 में अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले दिल्ली के इस युवा बल्लेबाज ने धीरे-धीरे खुद को दुनिया के सबसे प्रभावशाली क्रिकेटरों में शामिल कर लिया।

विराट का इंटरनेशनल सफर भले ही छोटी पारी से शुरू हुआ, लेकिन इसके बाद उन्होंने रन, शतक और रिकॉर्ड्स की ऐसी झड़ी लगाई जिसने क्रिकेट की कई पुरानी धारणाएं बदल दीं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 28 हजार से ज्यादा रन और 85 शतक दर्ज हैं। अब क्रिकेट फैंस उनके 100 इंटरनेशनल शतकों की संभावित उपलब्धि पर नजर लगाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button