उत्तर प्रदेशराज्य

खिलाड़ियों के लिए आई सरकारी नौकरी, CRPF ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के 521 पदों पर शुरू की आवेदन प्रक्रिया

केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों के लिए सरकारी भर्ती निकाली है. जो खिलाड़ी देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है. सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के 521 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से लेकर 11  नवंबर 2026 तक चलेगी.उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन फॉर्म में सुधार या बदलाव के लिए 12 से 14 नवंबर 2026 तक का समय तय किया गया है.  जिन युवाओं ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है. वो इस चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

किस पद के लिए कितनी है वैकेंसी?

इस भर्ती के जरिए 521 पदों को भरा जाएगा. इन पदों को दो अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है.

हवलदार/जीडी (खेल कोटा): कुल 182 पद हैं. इनमें पुरुषों के लिए 150 और महिलाओं के लिए 32 पद हैं.

सिपाही/जीडी (खेल कोटा): कुल 339 पद हैं. इनमें पुरुषों के लिए 258 और महिलाओं के लिए 81 पद हैं.

 

जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सीआरपीएफ में सिपाही पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. वहीं, हवलदार पद के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है. उम्मीदवारों की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

जरूरी खेल उपलब्धि की जानकारी

चूंकि यह भर्ती खेल कोटा के तहत निकली है, इसलिए उम्मीदवारों के पास खेल का प्रमाण पत्र होना जरूरी है. यह प्रमाण पत्र 30 सितंबर 2024 से लेकर 30 सितंबर 2026 तक के बीच का होना चाहिए. हवलदार पद के लिए देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले या राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं. सिपाही पद के लिए सीनियर या जूनियर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले, स्कूल नेशनल गेम्स या खेलो इंडिया में पदक जीतने वाले और अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी ही योग्य माने जाएंगे. ज्यादा जानकारी के लिए आयोग के ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं.

चयन होने पर मिलेगी शानदार सैलरी

इस भर्ती में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को शानदार वेतन मिलेगा. हेड कॉन्स्टेबल के पद पर चयनित होने पर पे-लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा. वहीं, कॉन्स्टेबल पद के लिए पे-लेवल 3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक प्रति माह सैलरी मिलेगी. इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे.

चयन प्रक्रिया और आवेदन की फीस

उम्मीदवारों का चयन आइडेंटिटी चेक, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षा, स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट, और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती के लिए अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. एससी, एसटी, महिला और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है.

वेबसाइट पर जाकर ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर इस भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक (Apply Here) पर क्लिक करें.
  3. मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  4. यदि आपके वर्ग के लिए लागू हो, तो ऑनलाइन माध्यम से 100 रुपये फीस जमा करें.
  5. अंत में फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

ध्यान दें: आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक विज्ञापन में अपने खेल, स्पर्धा, शैक्षणिक योग्यता, उम्र और शारीरिक मानकों से जुड़ी सभी शर्तें पढ़ लें. भर्ती की विस्तृत जानकारी CRPF की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button