मनोरंजन
तेलुगू अभिनेता जीवी नारायण राव का 73 साल की उम्र में निधन

जाने-माने तेलुगू अभिनेता जीवी नारायण राव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।राव 73 वर्ष के थे।कल्याणी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राव का बुधवार रात को निधन हो गया।
उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 28 अगस्त को शहर के वैकुंठ महाप्रस्थानम श्मशान घाट में किया जाएगा।राव ने 1976 में दिग्गज के. बालाचंदर द्वारा निर्देशित ‘अंतुलेनी काढ़ा’ से अपनी शुरुआत की थी।









