राष्ट्रीय

दुबई की फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छर पर हुए हमले की जांच करेगी एनआईए

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले महीने फ्लाईदुबई की उड़ान में कैप्टन स्मित मच्छर पर कॉकपिट में हुए हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि विमान अपहरण रोधी अधिनियम, 2016 और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने एनआईए द्वारा नौ अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई विमान एफजेड1073 के कॉकपिट में 30 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय पायलट मच्छर को उसके सह-पायलट ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button