मनोरंजन

प्रीति जिंटा ने खोला 18 घंटे काम करने का राज, बोलीं- बस बच्चों के पास लौटना चाहती थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबे वर्किंग आवर्स को लेकर चल रही बहस के बीच अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि एक समय वह दिन में करीब 18 घंटे तक काम करती थीं। हालांकि, इसके पीछे उनकी अपनी प्राथमिकता थी। प्रीति के मुताबिक, वह अपना काम जल्द से जल्द पूरा करके अमेरिका में रह रहे अपने बच्चों के पास लौटना चाहती थीं।

मुंबई में आज अपनी आगामी फिल्म VIBE के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रीति जिंटा ने शूटिंग के लंबे शेड्यूल पर बात की। उन्होंने कहा कि हर कलाकार की अपनी पसंद और परिस्थितियां होती हैं। उनके लिए उस समय सबसे जरूरी था कि वह अपना काम जल्दी पूरा करें और अमेरिका वापस जाकर बच्चों के साथ समय बिताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button