बिहारराज्य

बगहा में नदी पार कर आबादी वाले गांव में घुसा गैंडा, गन्ने के खेत में दिखने से गांव वालों में दहशत

पिपरासी प्रखंड व धनहा थाना क्षेत्र स्थित डुमरी भगड़वा पंचायत के लक्षनही गांव के समीप गन्ना की खेत में एक गैंडा चहलकदमी सोमवार को कर रहा है।

गैंडा को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत है। यह गैंडा बीते सप्ताह पूर्व सेमरा लबेदहा पंचायत के ओझवलिया दियारा क्षेत्र में नजर आया था।

किसानों ने इसे देखकर सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति कर चले गए और गैंडा दियारा क्षेत्र से करीब 10 किलोमीटर दूर तय कर गंडक नदी पार करके पिपरासी प्रखंड के भगडवा पंचायत में पहुंच गया है।

genda news

स्थानीय मुखिया गुलाब चौहान पूर्व मुखिया जगदीश यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व डीएसपी बबन प्रसाद यादव के गन्ना के खेत में गैंडा को ग्रामीणों ने देखा है और उसकी वीडियो भी बनाई गई है।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित भी हो रहा है। गैंडा को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है।

जांच में जुटी वन विभाग की टीम

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर गैंडे की खोजबीन शुरू कर दी है। बताते चलें कि करीब एक दशक पूर्व इसी तरह यह गैंडा दियारे से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के कंठी छपरा गांव में प्रवेश कर गया था और वह गैंडा वापसी करते हुए पिपरासी दियारे में पहुंच गया था।

मामले में बगहा वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीमाल मालाकार ने बताया कि सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम गैंडे की खोज में जुटी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button