अपराधपंजाबराज्य

बदमाशों ने स्कूटी रोककर बरसाईं गोलियां, टिब्बा रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या

टिब्बा रोड पर प्राचीन गौशाला भाग-2 के निकट गत देर रात कार सवार बदमाशों ने 25 वर्षीय हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार हरजिंदर अपने एक दोस्त को छोड़कर स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान 5-6 लोगों ने उसकी स्कूटी रोक ली और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

हरजिंदर को पांच गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने वारदात के बाद कार में भी तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए।

थाना टिब्बा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश का संदेह जताया जा रहा है। हरजिंदर अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button