बिहारराज्य

बिहार के लिए अगले 48 घंटे अहम, उफान पर नदियां; मानसून को लेकर IMD का अपडेट

बिहार में मानसून की विदाई की तैयारी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।

राज्य में किसी भी स्थान पर बारिश दर्ज नहीं की गई है। नेपाल में हो रही बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा देश के विभिन्न हिस्सों से गुजर रही है।

अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों से भी मॉनसून की आगे वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की संभावना है।

बाढ़ का खतरा बरकरार

बिहार के सात जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सुपौल में बड़ी संख्या में लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

पिछले 24 घंटों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कैमूर (भभुआ) में 36.1°C दर्ज किया गया। जबकि, पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 30.7°C से 36.1°C के बीच रहा।

वहीं, डेहरी (रोहतास) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0°C दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 22.0°C से 28.5°C के बीच बना रहा। वहीं, मुंगेर जिले में 33 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं।

मॉनसून की हो सकती है वापसी

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा देश के विभिन्न हिस्सों से गुजर रही है। अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों से भी मॉनसून की आगे वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की संभावना है।

कल शुक्रवार 2 अक्टूबर के लिए पूरे राज्य में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

तापमान में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button