राष्ट्रीय
मणिपुर में घात लगाकर किए गए हमले में मारे गए चार नगा नागरिकों के शव बरामद

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में घात लगाकर किए गए हमले में मारे गए चार नगा नागरिकों के शव शुक्रवार सुबह बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मकुई अशांग और थनाम्बा नगा गांवों के बीच एक सुनसान इलाके में सशस्त्र हमलावरों ने एक वाहन पर हमला किया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।मृतकों में से एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल था।









