राष्ट्रीय
मुंबई में घरों पर गिरी क्रेन, 8 घायल

मुंबई के कुर्ला पूर्व इलाके में शुक्रवार तड़के एक क्रेन के घरों पर गिर जाने से आठ लोग घायल हो गए।यह घटना इंदिरा नगर में गैलेक्सी अपार्टमेंट के पीछे स्थित म्हाडा भवन बुंतारा भवन में तड़के करीब 3 बजे हुई।
घटनास्थल पर मौजूद बृहन्मुंबई नगर निगम के एल-वार्ड कर्मचारियों के अनुसार, आवास निकाय म्हाडा वहां “बेदखली और विध्वंस अभियान” शुरू करने की तैयारी कर रहा था।
अधिकारी ने बताया कि अभियान के लिए एक क्रेन लगाई जा रही थी, तभी वह पास के घरों पर गिर गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए।घायलों में से छह को नगर निगम द्वारा संचालित सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य को कुर्ला में भाभा अस्पताल ले जाया गया है।









