
Muzaffarpur Jeevika Fraud Case: मुजफ्फरपुर में बोचहां और मुशहरी की सौ से अधिक जीविका दीदियों से करोड़ों रुपये की ठगी मामले में एसडीओ कोर्ट में सुनवाई हुई।
इस दौरान जीविका दीदियां, बैंक प्रतिनिधि और जीविका डीपीएम अनीशा भी उपस्थित रहीं।
एसडीओ ने मांगी रिपोर्ट
एसडीओ आनंद उत्सव ने बैंक प्रतिनिधियों को लोन से संबंधित सभी आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जीविका डीपीएम से दीदियों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है।
23 सितंबर को सुनवाई
मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। दीदियों ने आरोपी कंपनी के निदेशक की गिरफ्तारी के बाद अब जीविका डीपीएम को भी बर्खास्त करने की मांग उठाई है।
नो ड्यूज सर्टिफिकेट की मांग
दीदियों ने स्पष्ट किया कि जब उन्हें कोई रोजगार मिला ही नहीं, तो वे लोन चुकता कैसे करेंगी। उन्होंने बैंक से नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।
फैसला न होने पर अनशन
पीड़ित दीदियों का कहना है कि एक साल से केवल तारीखें मिल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 23 सितंबर को उनके पक्ष में निर्णय नहीं हुआ तो वे आमरण अनशन और उग्र प्रदर्शन करेंगी।









