यूपी में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की ताजा लिस्ट, इन 6 नेताओं को मिला टिकट

उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के लिए जारी सूची में छह निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं.
वाराणसी से केदार नाथ सिंह, मेरठ से दिनेश गोयल
भाजपा की 29 सितंबर 2026 की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक वाराणसी- मिर्जापुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से केदार नाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.वहींमेरठ-सहारनपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिनेश गोयल को टिकट दिया गया है .इसके अलावा इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर भाजपा के प्रत्याशी होंगे.
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी उम्मीदवार घोषित
भाजपा ने तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं.वाराणसी-मिर्जापुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है. आगरा- अलीगढ़ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी को टिकट दिया गया है.वहीं गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी भाजपा के प्रत्याशी होंगे.
BJP ने जारी की छह नामों की सूची
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए भाजपा की ओर से घोषित उम्मीदवारों की पूरी सूची इस प्रकार है:
| निर्वाचन क्षेत्र | BJP प्रत्याशी |
|---|---|
| वाराणसी- मिर्जापुर स्नातक | केदार नाथ सिंह |
| मेरठ-सहारनपुर स्नातक | दिनेश गोयल |
| इलाहाबाद-झांसी स्नातक | अशोक कुमार राठौर |
| वाराणसी-मिर्जापुर शिक्षक | डॉ. प्रमोद मिश्रा |
| आगरा- अलीगढ़ शिक्षक | इंजीनियर हरि किशोर तिवारी |
| गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक | ध्रुव त्रिपाठी |
केंद्रीय चुनाव समिति ने दी मंजूरी
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए इन नामों को स्वीकृति दी है.यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है.









