उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपी

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस ने मिलकर महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने श्रद्धा की बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेने के बाद करीब 6 घंटे तक पूछताछ की है. इसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई. मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन तीनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां अदालत ने तीनों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है.

शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपियों को मिली पुलिस न्यायिक हिरासत

शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की है. पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लेकर गई. मेडिकल खत्म होने के बाद तीनों आरोपियों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलवान कुमार भारती के सामने पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने तानों को 10 दिन की पुलिस न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है.

नागपुर से हुई तीनों की गिरफ्तारी

लखनऊ कमिश्नरेट और वाराणसी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस काफी समय से मुख्य आरोपी श्रद्धा की तलाश में जुटी थी. इसी बीच उसके महाराष्ट्र में छिपे होने की सटीक जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने नागपुर पहुंचकर श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर को गिरफ्तार कर लिया.

आगरा के होटल में रुकी थी

नागपुर जाने से पहले श्रद्धा दुबे के आगरा में छिपे होने की बात सामने आई थी. वह 17 अक्टूबर की सुबह करीब 6:53 बजे ताज नगरी फेज-1 में मौजूद ओम पैलेस होटल पहुंची थी. यहां वह करीब 24 घंटे तक रुकी और 18 अक्टूबर की सुबह अपने साथियों के साथ वहां से निकल गई. जब तक आगरा एसटीएफ और लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम होटल पहुंची, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे.

सीसीटीवी में दिखे थे दो साथी

आगरा के इस होटल के सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा के साथ एक युवक और एक युवती भी नजर आए थे. होटल के रजिस्टर में युवक का नाम देवराज यादव दर्ज था. रिसेप्शनिस्ट मयंक ने बताया कि देवराज ने ही रजिस्टर में एंट्री की थी. श्रद्धा के साथ आई युवती ने बुर्के जैसी पोशाक पहनी थी और वह पूरे 24 घंटे तक कमरे से बाहर नहीं निकली थी.

क्या है शिवा शर्मा हत्याकांड?

लखनऊ के हजरतगंज इलाके के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर 2026 को यह घटना हुई थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. इस मामले में शिवा की लिव-इन पार्टनर, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे को मुख्य आरोपी बनाया गया है. पुलिस तभी से इस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button