उत्तर प्रदेशराज्य

लखीमपुर खीरी में स्कूल के अंदर तड़तड़ाई गोलियां, ब्रेकअप से खफा सऊद ने गर्लफ्रेंड के साथ ये क्या कर दिया!

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ‘चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल’ में सोमवार को एक खौफनाक वारदात सामने आई. स्कूल के कॉरिडोर में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

2

मृतका की पहचान 26 साल की निशात फातिमा के रूप में हुई जो पिछले एक साल से इस स्कूल में पढ़ा रही थीं. वहीं आरोपी 27-28 वर्षीय मोहम्मद सऊद था. दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है. निशात द्वारा ब्रेकअप कर लेने से नाराज होकर सऊद बैग में तमंचा छिपाकर स्कूल पहुंच गया.

3

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सऊद स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचा और निशात को नीचे बुलाया. कुछ देर बातचीत करने के बाद वह निशात को सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल पर बने कॉरिडोर में ले गया.शंका होने पर स्कूल का एक स्टाफ सदस्य भी उनके पीछे-पीछे ऊपर चला गया. 4

कॉरिडोर में बातचीत के दौरान अचानक सऊद ने अपने बैग से तमंचा निकाला और निशात फातिमा पर फायर कर दिया. गोली लगते ही शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई. इसके तुरंत बाद सऊद ने खुद के सिर में भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौके पर ही जान चली गई.

5

 

जिस समय यह सनसनीखेज घटना हुई उस वक्त क्लासरूम में छोटे बच्चे पढ़ाई कर रहे थे. अचानक गोलियों की आवाज सुनते ही बच्चों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई. भयभीत बच्चों को आनन-फानन में स्कूल से बाहर सुरक्षित निकाला गया.

6

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर को अपने कब्जे में ले लिया. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स, कारतूस और अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की. 7

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लखीमपुर खीरी की डीएम अंजलि कुमार सिंह और एसपी ख्याति गर्ग मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, स्कूल स्टाफ से पूछताछ की और मृतकों के परिजनों से संपर्क कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की.

8

एसपी ख्याति गर्ग ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसके साथ ही स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, कैमरों की स्थिति और सुरक्षा SOP की गहन जांच की जाएगी कि कोई व्यक्ति बैग में हथियार लेकर स्कूल के अंदर कैसे दाखिल हो गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button