अंतर्राष्ट्रीय

विमान में चाकू से हमला, फिर क्रैश कराने की कोशिश? नेतन्याहू ने बताया पूरा मामला

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब में ‘फ्लाईदुबई’ उड़ान के उस पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला किया और ऐसा लगता है कि उसने इजराइली यात्रियों से भरे विमान को गिराने की कोशिश की।

नेतन्याहू ने कहा कि उड़ान में मौजूद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू में कर लिया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई। उन्होंने कहा कि मैं उन नायकों को सलाम करता हूं, जिन्होंने असाधारण सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया। उन्होंने कई जिंदगियां बचाईं और एक बड़ी आपदा को टाल दिया।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, इस विमान का कैप्टन एक भारतीय पायलट था तथा संभवत: विमान को गिराने की कोशिश करने वाला सह-पायलट ओमान का नागरिक है। घटना के दौरान भारतीय पायलट, ओमान के पायलट से भिड़ गया और इजराइली यात्रियों की मदद से उसे काबू में कर लिया। इजराइली समाचार वेबसाइट वाईनेट ने यह खबर दी।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड1073 ने सऊदी अरब के तबुक की ओर मुड़ने से पहले आपातकालीन सिग्नल भेजे और तेजी से नीचे की ओर उड़ान भरी। तबुक हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि दोनों पायलट घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button