ग़ाज़ीपुर । मंगलवार को सुबह सवेरे जनपद में राजनैतिक दुनिया में भी काफी हलचल होने के सिलसिलेवार क्रम में आज सुभाष पासी ने साइकिल की सवारी छोड़ अब कमल के फुल का दामन थामने का ऐलान कर दिया है। विधायक सुभाष पासी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में दलितो का सम्मान नही होता है इसलिए हमने भाजपा के नीतियो में विश्वास करते हुए कमल के फुल पर आस्था जताई है और आज दोपहर में हम भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। ज्ञातव्य है कि विधायक सुभाष पासी की गिनती सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नजदीकियो में होती है, विधायक सुभाष पासी ने जिले में पहली बार समाजवादी पार्टी में बम्बईयो स्टाइल में प्रचार करने व गांव के महिलाओ में नेटवर्क बनाने का सफल प्रयोग किया था, विधायक सुभाष पासी ने 2012 और 2017 के विधानसभा में साइकिल चुनाव चिन्ह पर ऐतिहासिक जीत दर्ज किया था।
Related Articles
यूपी में 26 सितंबर को भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट घोषित, इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ
September 26, 2026
सपा के दिग्गज नेता राम गोविंद चौधरी का हुआ निधन, अखिलेश यादव ने इमोशनल होकर कही ये बात
September 26, 2026
Check Also
Close




