राष्ट्रीय

20 साल से पानी खरीद रहे 500 परिवार, अब मुफ्त सरकारी टैंकर से मिलेगा पानी

फरीदाबाद की अचीवर्स सोसाइटी में करीब 500 परिवारों की दो दशक पुरानी पानी की समस्या अब मानवाधिकार आयोग के दरबार में पहुंच गई है। सेक्टर-49 स्थित कालिंदी हिल की इस सोसाइटी में वर्ष 2004-05 से रह रहे परिवारों को आज तक नियमित सार्वजनिक पेयजल आपूर्ति नहीं मिल सकी। पहले बोरवेल से काम चलता रहा, लेकिन बोरवेल सूखने के बाद लोगों को अपनी जरूरत का पानी निजी टैंकरों से खरीदना पड़ रहा है।

मामले पर गंभीर रुख अपनाते हुए हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने स्थायी समाधान होने तक सरकारी टैंकरों से मुफ्त और निर्बाध पानी पहुंचाने के आदेश दिए हैं। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने इस मामले को महज पानी की अनियमित सप्लाई का मामला नहीं माना। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल तक पहुंच जीवन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानवीय गरिमा के लिए जरूरी है। लंबे समय तक आवश्यक पेयजल से वंचित रखना मानवाधिकार और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button