खेल

6 वर्ल्ड कप का सफर खत्म, अब नहीं दिखेंगे अर्जेंटीना की जर्सी में लियोनेल मेस्सी; बोले- फैसला पीड़ादायक था

महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने करीब दो दशक तक अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व करने के बाद 39 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी के तौर पर अपना करियर समाप्त कर दिया। छह विश्व कप में खेलने वाले मेस्सी ने 2022 में कतर में अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाया था। 2026 में उन्होंने टीम को विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया, जहां अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

मेस्सी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा कि यह फैसला मेरे लिए बेहद पीड़ादायक था और आज भी इसका दर्द गहरा है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब इस फैसले का समय आ गया है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। सिर्फ उन पिछले कुछ वर्षों में नहीं, जब हमने सब कुछ जीता, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए पूरी शिद्दत से संघर्ष किया और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं। मेस्सी ने बताया कि उन्होंने संन्यास का पत्र 21 जून को लिखा था, यानी विश्व कप फाइनल में हार के दो दिन बाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button